फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित साक्षी मैरिज हाल में बारात के दौरान हुई जानलेवा मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव निवासी रमेश पासवान ने पांच फरवरी 2025 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन फरवरी की रात करीब 10 बजे वह अपने साले श्रीनाथ पासवान के साथ दुल्हन का सामान लेकर साक्षी मैरिज हाल पहुंचे थे। वाहन खड़ा करने को लेकर मैरिज हाल के गार्ड और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से दोनों को पीटा और सोने की सिकड़ी छीन ली। इस हमले में श्रीनाथ पासवान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिन्हें आनंदलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने प्राकमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के तहत पुलिस ने गोलू कुमार, निवासी मिर्जापुर पचपेडवा, रामनगर कॉलोनी, गोरखनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें