फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलने लगा बाजार एक रुपए में सैनिटाइजर

विज्ञापन
बगहा बाबा मंदिर रोड पर स्थित दुकान पर विक्रेता चंदन गुप्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉक डाउन में बाजार का रंग भी बदलने लगा है। सामान्य तौर पर जो सैनिटाइजर डब्बे में पैक हो कर आता था अब वह पाउच में भी पैक होकर आने लगा है। साथ ही मात्र एक रूपये में लब्ध होने की वजह से यह न सिर्फ आम लोगों के लिए काफी सुविधाजनक हो गया है बल्कि दुकानदार भी इसकी खूब बिक्री कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत की कंपनियों ने इसका उत्पादन करने के बाद बिक्री भी शुरू कर दी है। गोरखपुर के बाजारों में इसकी खूब बिक्री भी हो रही है। अगर बाजार में निकल रहे हैं। या फिर कहीं भी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां कुछ देर रुकने की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए साबुन से हाथ होने की कोई व्यवस्था ना हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में बिल्कुल स्वदेशी ₹1 का सैनिटाइजर का पाउच मिल रहा है। कहीं से इसको खरीदें और हाथ को सैनिटाइज करें। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन-3 में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल रही हैं। हालांकि बाजार में बिक्री की रफ्तार उतनी ज्यादा नहीं है फिर भी किराना की दुकानों में अच्छी खासी खरीदारी हो रही है। ऐसे में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए हर एक आधे घंटे में साबुन से हाथ धोने की जरूरत को देखते हुए लोगों ने बाजार में उपलब्ध सैनिटाइजर के ₹1 वाला पाउच खरीदना शुरू कर दिया है। बगहा बाबा मंदिर रोड के दुकानदार चंदन गुप्ता का कहना है सैनिटाइजर का एक रुपए वाला यह पैक लोगों के लिए काफी सहूलियत वाला है । अक्सर लोग आते जाते इस सैनिटाइजर के पाउच की खरीदारी कर लेते हैं । रोजाना सैकड़ों की संख्या में सैनिटाइजर के पाउच की बिक्री हो रही है। :: अभी बाजार में सैनिटाइजर का छोटा पैक 50 मिलीलीटर वाला है कॉस्मेटिक आइटम के थोक व्यापारी अमित जगनानी का कहना है कि अभी तक बाजार में सबसे छोटा पैक 40 या 50 मिलीलीटर वाला होता था। हालांकि इस को पॉकेट में रखा जा सकता था लेकिन पाउच काफी सुविधाजनक है। इसको स्वदेशी एक कंपनी ने लॉन्च किया है। आते ही यह बाजार में छा गया। रोजाना इसकी बिक्री हजारों में हो रही है। इस प्रोडक्ट के आने के कुछ ही दिन में लगभग 56 हजार पाउच की बिक्री हो चुकी है। डिमांड भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें