फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बहनों के इकलौते भाई की मौत: जर्जर मकान की छत का छज्जा गिरने से एक लड़के की गई जान, दूसरा घायल

Fri, 03 Oct 2025 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मृतक गांव के पास ही कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसके पिता नकहा स्टेशन पर मजदूरी का काम करता है, वह चार बहनों में एक अकेला भाई था।
विज्ञापन
Gorakhpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुर गांव के सप्टहिया टोले में नगीना यादव के मकान का छज्जा गिर गया जिसकी चपेट में आकर नगीना का बेटा सागर चौहान व उसका चचेरा भाई सनी चौहान घायल हो गए जिसमे सनी की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे के आसपास सनी कुमार पुत्र जगदीश चौहान उम्र 19 वर्ष अपने चचेरे भाई सागर चौहान पुत्र नगिना चौहान के साथ उसके घर के सीढ़ी पर बैठा था कि तभी अचानक से घर का छज्जा टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर घर वाले और पड़ोस से जगदीश के परिवार के लोग पहुंचे देखा कि दोनों लड़के छज्जे के नीचे दबे थे।

ग्रामीणों की सहायता से दोनों को किसी तरह निकाल कर बालापार स्थिय महायोगी गुरु गोरखनाथ अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में डाक्टरों ने सनी कुमार को मृतक घोषित कर दिया और सागर को इलाज के लिए एडमिट करा दिया सागर का पैर टूट गया है और अन्य हिस्सों पर भी चोट लगा है।
विज्ञापन


मृतक गांव के पास ही वंसराज इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसके पिता नकहा स्टेशन पर मजदूरी का काम करता है, वह चार बहनों में एक अकेला भाई था। मृतक भाई बहनों में तीसरे नंबर में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें