फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: संतकबीरनगर में कोरोना से पांचवीं मौत, 10 दिन पहले मुंबई से घर आया था शख्स

Sun, 24 May 2020 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • संतकबीरनगर में अभी तक मिल चुके हैं 59 कोरोना संक्रमित
  • पांच संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक कोरोना पॉजिटिव की शख्स की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। जिले में यह कोरोना से पांचवी मौत है। मृतक की उम्र 53 वर्ष थी। वह 14 मई को ट्रक द्वारा मुंबई से घर आया था।

विज्ञापन


मृतक संतकबीरनगर के बेलहर इलाके के भटपुरवा का रहने वाला था। मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मुंबई से आने के बाद शख्स घर में ही क्वारंटीन था। सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

तबीयत में सुधार न होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, शनिवार को रिपोर्ट आई थी तो कोरोना पॉजिटिव मिला था।

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती शख्स की रविवार को मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है, शव का अंतिम संस्कार कोविड 19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक होगा।

डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में 59 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 29 लोग ठीक होकर घर जा चुके है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें