फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : 10 तक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं किए तो 5000 अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों को सम सेमेस्टर परीक्षाओं (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) के आंतरिक/प्रायोगिक परीक्षा के अंको को पोर्टल पर अपलोड किए जाने के लिए एक और मौका दिया गया है। अब छह से 10 मई तक अंक अपलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड किए जाने के लिए पांच मई तक के लिए पोर्टल खोला गया था। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुछ विभागों और कॉलेजों की ओर से अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। इसे देखते हुए यह अंतिम अवसर दिया गया है। 10 मई तक अंक अपलोड नहीं करने की स्थिति में 5000 रुपये अर्थदंड के साथ ही पोर्टल खोला जाएगा।
विश्वविद्यालय में जुलाई के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यह 31 मई तक स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के सभी परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें