फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल

Sun, 23 Aug 2020 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)।
विज्ञापन
रोते- बिलखते मृत नरेश के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी-समउर मार्ग पर शनिवार की दोर रात में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। रास्ते में ही एक की मौत हो गई। मृत व्यक्ति बिजली निगम के तमकुही उपकेंद्र में बिजली मिस्त्री के तौर पर कार्यरत था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया नोनियापट्टी निवासी नरेश कुशवाहा (39) बिजली निगम में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। शनिवार की देर रात वह दोघरा की तरफ से बिजली का तार जोड़कर घर लौट रहा था।

नरेश अभी कोरया गांव के देवान टोला के पास पहुंचा ही था कि तुर्कपट्टी की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार के चपेट में आ गया। बिजली मिस्त्री की बाइक में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने मुजम्मिल, नियाजुल और एक अन्य व्यक्ति को भी ठोकर मार दिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे तुर्कपट्टी एसओ जितेंद्र सिंह ने चारों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजा। अस्पताल जाते समय घायल नरेश  की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीनों घायलों का फाजिलनगर सीएचसी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें