गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को पानी की महंगी बोतल नहीं खरीदनी पड़ेगी। रेलवे ने स्टेशन पर 10 जगह वॉटर एटीएम लगवा दिए हैं। इससे लोग सिर्फ पांच रुपये खर्च कर एक लीटर शुद्ध पानी ले सकेंगे। यह व्यवस्था शुरू हो गई है।
गोरखपुर जंक्शन से हर दिन 90 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर कई जगह ठंडे पानी का इंतजाम तो है, लेकिन यह लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में वॉटर एटीएम से यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर शुद्ध पानी मिल जाएगा।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वॉटर एटीम लग जाने से हजारों यात्रियों का महंगा पानी खरीदने में व्यय हो रहा रुपया बचेगा। ब्यूरो