कसया-पडरौना मार्ग स्थित बैरिया चौराहे पर रोडवेज बस पलटी। घटना शनिवार की सुबह चार बजे की है। रोडवेज बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर पडरौना की तरफ जा रही थी। हादसे में मार्ग पर टहल रहे एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। घटना के दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी पहुंच गई।
जिससे बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजवाया गया।जहां से उन्हे हालत चिंताजनक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया। बस देवरिया डिपो की है। हादसा बालू लदे ट्रक के रोडवेज बस में टक्कर से हुई।
हादसे में कसया थाना क्षेत्र के बेलवा रामजस निवासी कमरुद्दीन अंसारी पुत्र दाउद अंसारी की मौके पर मौत हो गई। सड़क पर टहल रहे थे। इसके अलावा बस में सवार पश्चिमी चंपारण, बिहार के नंदू यादव पुत्र बलई यादव,राजा बाबूपुत्र मुंशी (40),धनहा पश्चिमी चंपारण निवासी रामसूरत पुत्र विश्वनाथ (40),पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरौली निवासी अविनाश धर द्विवेदी पुत्र आनंद धर द्विवेदी,कसया थाना क्षेत्र के सपहां निवासी बालक पुत्र भरत (25),पडरौना नगर के सरदार पटेल नगर निवासी मोहम्मद मारुफ पुत्र मोहम्मद इस्माइल (43),पटहेरवा थाना क्षेत्र के सफीक पुत्र साकिर (23) को पुलिस ने बस से बाहर निकाल सीएचसी कसया भेजवाई। यहां डाक्टरों ने हादसे में घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत चिंताजनक देख मेडिकल कालेज भेजा।