फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in UP: गोरखपुर में एक, बस्ती में सात और देवरिया में एक मिला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 02 May 2020 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • मुंबई से शहर में आया नेपाली नागरिक निकला कोरोन संक्रमित
  • बिछिया में रहता है पूरा परिवार, चार लोगों के साथ एंबुलेंस करके आया था
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से गोरखपुर आया नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव निकला। इस तरह गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो कोरोना पॉजिटिव देहात क्षेत्र के हैं। नेपाली नागरिक का परिवार बिछिया कॉलोनी के सर्वोदय नगर में रहता है। उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई है।

विज्ञापन


इसके अलावा बस्ती में एक साथ सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी लोग मुंबई से आए हुए थे और इन्हें हरैया के एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इनका नमूना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें मुंडेरवा स्थित लेवल वन के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार ने की है।

वहीं देवरिया में भी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। अब देवरिया में मरीजों की संख्या दो हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।

विज्ञापन

एंबुलेंस ने आ रहे हैं लोग

जानकारी के अनुसार नेपाल के चार नागरिक मुंबई से एंबुलेंस बुक करके बुधवार की भोर में सहजनवां चेक पोस्ट पहुंचे थे। मुंबई देश के हॉटस्पॉट के रूप में है। डॉक्टरों ने जांच के बाद इन्हें क्वारंटीन की सलाह दी थी। इनका नमूना बृहस्पतिवार को गया था।

एक को छोड़ तीन अन्य नेपाली नागरिकों सहित एंबुलेंस चालक और ईएमटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद उन लोगों के साथ एंबुलेंस के ड्राइवर और ईएमटी को भी टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। जबकि पॉजिटिव आया नेपाली नागरिक पहले से क्वारंटीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें