कोतवाली इलाके के भुवरिया मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
संततकबीरनगर। कोतवाली इलाके के रौरापार चौराहे से आगे भुवरिया मार्ग पर मंगलवार की देर शाम हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
तितौवा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि पायलपर से भुवरिया जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार उमरी खुर्द निवासी 28 वर्षीय जगरनाथ यादव पुत्र रामप्रीत यादव और पीछे बैठे 25 वर्षीय बबलू उर्फ रामसिंह घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही जगरनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बबलू का उपचार शुरू किया। सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया गया।