सड़क हादसे में समाचार पत्र विक्रेता के पुत्र की मौत, दूसरा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र में रविवार की रात तकरीबन आठ बजे बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। जिसमें समाचार पत्र विक्रेता के पुत्र का निधन हो गया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है।
जानकारी के अनुसार जटहां बाजार निवासी समाचार पत्र विक्रेता दिलीप रौनियार का 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने साथी मनोज (18) पुत्र हिमांशु जायसवाल के साथ किसी काम से सेवरही थाना क्षेत्र में गया था। वहां से आते समय रकबा दुलमापट्टी के निकट पिकअप से बाइक टक्कर हो गई। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। सेवरही थाने के एसओ संजय कुमार ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। मामले की जांच की जा रही है। अगर युवक हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जांच बच जाती।