सिद्धार्थनगर सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़- बांसी मार्ग पर स्थित सनई पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरी टैंपो को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव निवासी उमेश (25) टैंपो चलाता है। वह रोज की तरह से मंगलवार सुबह टैंपो लेकर निकला था, उसके साथ पड़ोस में रहने वाले ईनल (30) भी चला था। वह रास्ते में सवारियों को उठाता हुआ नौगढ़ आ रहा था। अभी बांसी- नौगढ़ मार्ग पर स्थित सनई पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने आकर पिकअप ने टक्कर मार दी।
इस हादस में टैंपो में सवार चिल्हिया थाना क्षेत्र में सेमरियांव गांव निवासी अबूबकर (25) पुत्र इसहाक की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रही राजकुमारी (30) पत्नी रामबेलास, मीरा (30) पत्नी अरविंद, सरोज (27) पत्नी डब्लू और उसकी ढ़ाई वर्षीय पुत्री विद्या जख्मी हो गई।