फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में रेल डाक सेवा के आठ कर्मियों समेत मिले कोरोना के 212 नए मरीज, दो की मौत

Tue, 18 Aug 2020 09:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 212 नए मरीज मिले हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष समेत दो मरीजों की मौत हो गई। संक्रमित मिले नए मरीजों में निजी अस्पताल के एक डॉक्टर, रेल डाक सेवा के आठ कर्मी और रेलवे अस्पताल के कई कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के छह कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 5859 हो गई है। इनमें 3041 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 2531 है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 87 हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शहर में 109 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले की तलाश भी शुरू कर दी गई है। बताया कि सभी पीएचसी पर भी अब कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में यहां मिले मरीज

शहर में शाहपुर थाना क्षेत्र में 21, तिवारीपुर में चार, रामगढ़ ताल इलाके में नौ, गोरखनाथ क्षेत्र में 21, कैंट 24, चिलुआताल इलाके में छह, राजघाट आठ, कोतवाली दस और गुलरिहा इलाके में छह संक्रमित मरीज पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भटहट क्षेत्र में चार, चरगांवा 14, पिपरौली दो, बांसगांव एक, गोला पांच, सहजनवां चार, गगहा चार, जंगल कौड़िया चार, सरदारनगर 27, कैंपियरगंज आठ, खोराबार नौ और उरुवा इलाके में चार मरीज मिले हैं।

एनईआर के मुख्य कारखाना इंजीनियर संक्रमित, दो दिन के लिए कार्यालय बंद
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य कारखाना इंजीनियर बीएस दोहरे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। अधिकारी और कर्मी घर से ही काम करेंगे। बृहस्पतिवार को कार्यालय निर्धारित समय पर खुलेगा।

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष की कोरोना से गई जान
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता की सोमवार को मौत हो गई। वह पनेशिया हॉस्पिटल में भर्ती थे। मौजूदा समय में वह जीडीए बोर्ड के सदस्य थे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। उधर, बरगदवा के रहने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत रविवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

दीवानी न्यायालय आज व कल रहेगा बंद
दीवानी न्यायालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सैनिटाइजेशन के लिए दीवानी न्यायालय 18 व 19 अगस्त को बंद रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें