फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमित प्रधान की मौत, एडीएम समेत 34 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 22 Sep 2020 04:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव के प्रधान की कोरोना संक्रमण के चलते बस्ती के कैली अस्पताल में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में एडीएम समेत 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है।

विज्ञापन


पूर्व में पॉजिटिव मिले 15 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1711 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2448 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 32 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव के 48 वर्षीय प्रधान की तबीयत खराब होने के कारण रविवार की शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कोरोना जांच पॉजिटिव आया। हालत गंभीर देरख उन्हे बस्ती के कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इसके अलावा एडीएम और उनके गनर समेत 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 16, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में 2, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में पांच, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में चार, बेलहर कलां ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र के दो व अन्य जिले के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 15 लोग स्वस्थ्य हुए है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2448 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 32 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 181 लोग एक्टिव है। 2235 लोग ठीक हो चुके है। 1711 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3227 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें