कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
बस्ती जिले में कोरोना के 31 नए पॉजिटिव मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में मिले हैं। जबकि कैली मे उपचार करा रहे एक पॉजिटिव मरीज की मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
इस प्रकार जिले में अब पॉजिटिव की कुल संख्या 1929 हो गई है। 106 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को आए रिपोर्ट में अब तक 1095 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक्टिव मरीज 789 जबकि कोरोना से अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।