फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में एक मरीज की मौत, डॉक्टर सहित 30 नए मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 26 Sep 2020 08:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से एक के बाद को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में एक डॉक्टर सहित 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

विज्ञापन


अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3433 हो गई है। शनिवार को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या अब 70 हो गई है।

हालांकि 33 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 3015 निगेटिव हो चुके हैं। इस प्रकार जिले में अब कुल एक्टिव केस 358 रह गए हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन





 

विज्ञापन

अब हर माह 40 विद्यालयों की जांच करेेंगे बीईओ

कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय विद्यालय बंद चल रहे हों लेकिन बच्चों को शासन के निर्देश पर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करायी जा रही है। ऑनलाइन शिक्षा समेत विद्यालयों में चल रही अन्य योजनाओं का सही ढंग से पालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक बीईओ को हर महीने में कम से कम 40 विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी नजर रखेंगे। परिषदीय विद्यालयो में  संचालित योजनाओं कोई खास प्रगति न होने के कारण विभाग ने बीईओ को जिम्मेदारी सौंपकर और उत्तरदायित्व बढ़ा दिया है।

वही जिले के 1852 परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प योजना के लिए चयनित किया गया। विभागीय लापरवाही के कारण अभी केवल 762 स्कूलों में निर्माण कार्य हो रहा है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि बीईओ को हर महीने 40 स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से जांच करके रिपोर्ट देंगे। इसके  अलावा स्वयं और जिला समन्वयक भी समय समय पर निरीक्षण करेंगे। जिससे विद्यालयों में आ रही समस्याओं को दूर किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें