महराजगंज में कोरोना पॉजिटिव मिले की रफ्तार बढ़ने के साथ मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई। जबकि 128 लोग संक्रमित मिले। 13 लोग स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब तक कोरोना के कुल मामले 2560 हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1753 है। अब तक 777 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालो की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि गुरुवार को 128 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें बृजमनगंज 1, धानी 1, घुघली 13, लक्ष्मीपुर 7, महराजगंज 48, मिठौरा 13, नौतनवां 3, निचलौल 3, पनियरा 2, परतावल 15, फरेंदा 4, सिसवा के 5 लोग संक्रमित हैं।
इसके अलावा अन्य 13 लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 33743 सैंपल की जांच हो चुकी है। 911 लोग होमआइसोलेशन में हैं। कोराना संक्रमितों का कोविड अस्पताल में बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से टीम गांव गांव भ्रमण कर लोगों की जांच में जुटी है।