फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 58 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 01 Oct 2020 07:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
Corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से एक के बाद को अपनी चपेट में ले रहा है। बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट 58 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान संक्रमित एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन


अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3640 हो गई है। मृतकों की संख्या अब 72 है। हालांकि 19 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस प्रकार अब तक जिले में कुल 3160 निगेटिव हो चुके हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस 408 हो गए हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन

बुखार होने पर तत्काल मरीजों को भेजें स्वास्थ्य केंद्र

बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक हुई। इसमें डीएम आशुतोष निरंजन ने अभियान के संचालन में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर-घर जाकर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के उपयोग और बुखार होने पर तत्काल निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को भेजने के प्रति जागरूकता लाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिले में यह दोनों अभियान पूरी गंभीरता से संचालित करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि बुखार के प्रत्येक मरीज को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाए। जेई/एईएस के सभी मरीज बिना विलम्ब किए सीएचसी/पीएचसी पर भेजे जाएंगे। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई होगी।

इस वित्तीय वर्ष में 22 मरीज निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर न भेजकर सीधे मेडिकल कॉलेज भेजे जाने पर उन्होंने सभी मरीजो की केस हिस्ट्री तलब किया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जेई, एईएस के कुल 43 मरीज मिले हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. आईए अंसारी, डॉ. फखरेयार हुसैन, यूनिसेफ के आलोक राय मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें