फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 33 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 01 Oct 2020 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना संक्रमित मरीज ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया, जबकि 33 नए लोग संक्रमित मिले। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4824 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 2253 सैंपल की रिपोर्ट में 2220 निगेटिव और 33 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से तीन, सेवरही से एक, खड्डा से दो, तमकुही से तीन, कप्तानगंज से तीन, रामकोला से दो, मोतीचक से छह, पडरौना से दो, नेबुआ नौरंगिया से एक और अन्य क्षेत्रों से सात लोग शामिल हैं।

इस तरह अब तक कराई गई 131859 लोगों की जांच में 4824 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को जांच में 74 मरीज स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 4435 मरीज स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है, जिसे लेकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 46 हो गई है। जिले में अभी भी 343 लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना की संक्रमण दर 4.464 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 91.93 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.939 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें