फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सपा नेता भोला के भाई-भतीजे की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई

Tue, 20 Dec 2022 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोपाल यादव व नीरज यादव ने भोला के साथ गिरोहबंद होकर मारपीट की कई घटनाएं की थीं। पिछले दिनों पीपीगंज इलाके में जमीन कब्जा करने को लेकर एक व्यापारी को मारापीटा गया था। उस दौरान डीएम और एसएसपी उधर से गुजर रहे थे। इसके बाद ही भोला और उसके साथियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्ट्रीशीटर सपा नेता भोला यादव के भाई गोपाल यादव व भतीजे नीरज यादव की एक करोड़ की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली गई। इसके पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत भोला यादव की संपत्ति भी पुलिस ने कुर्क की थी। सोमवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व प्रशासन की टीम ने कुर्की की कार्रवाई पूरी कराई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपाल यादव व नीरज यादव ने भोला के साथ गिरोहबंद होकर मारपीट की कई घटनाएं की थीं। पिछले दिनों पीपीगंज इलाके में जमीन कब्जा करने को लेकर एक व्यापारी को मारापीटा गया था। उस दौरान डीएम और एसएसपी उधर से गुजर रहे थे। इसके बाद ही भोला और उसके साथियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी।

भोला के बाद उसके भाई गोपाल व भतीजे नीरज यादव पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया था। जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए डीएम से सिफारिश की गई थी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार सुबह प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और संपत्तियों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान डोल बजाकर पुलिस ने जवाहर यादव के समाज विरोधी कृत्यों के बारे में भी आसपास के लोगों को बताया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ये संपत्तियां हुईं कुर्क

भिटहा, सहजनवां में दो मकान, भिटहा में खाता संख्या 30, 97, 207, 166, 91, 86, 170, 123, 217 की जमीन

जवाहर यादव की फिर 41.40 करोड़ की संपत्ति जब्त
सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के पिता व हत्या, गैंगस्टर अभियुक्त जवाहर यादव की 41.40 करोड़ की संपत्ति को सोमवार को जब्त कर लिया गया। रविवार को 85 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। दो दिनों में जवाहर की 126.40 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, दवा व्यापारी की हत्या में आरोपी बनाए गए जवाहर यादव की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया है। सोमवार को पुलिस ने खोराबार के सुबा बाजार स्थित आवासी भूमि, सिक्टौर करमहिया की आवासीय भूमि, खोराबार के मदरहवा स्थित आवासीय भूमि, लग्जरी कार को जब्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें