फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, पांच संक्रमित हुए स्वस्थ

Mon, 23 Nov 2020 06:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा 1392 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3070 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सोमवार को जिले में खलीलाबाद ब्लॉक के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक 3070 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

जिले में अभी भी 36 एक्टिव केस है। 2990 लोग ठीक हो चुके हैं। 1392 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1862 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 
विज्ञापन

दो बाइको में आमने -सामने टक्कर, चार घायल

धनघटा क्षेत्र में सोमवार की शाम धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर रुपिन और बंडा बाजार के बीच दो बाइको के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बता डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी विजय कुमार पुत्र राजबली 29 वर्ष और महुली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी रामसागर पुत्र रामजीत 28 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर धनघटा की तरफ जा रहे थे। सामने से धनघटा क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी सनी पुत्र हरीराम 18 वर्ष और कुरमौल निवासी दीपचंद पुत्र सुरेंद्र कुमार 18 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।

दोनों बाइको में रुपिन और बंडा बाजार के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। गांव के लोग उन्हे सीएचसी मलौली पहुंचाए जहा डॉक्टरो ने रामसागर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीन घायलों का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें