फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में एक कोरोना मरीज की हुई मौत, जिला कृषि अधिकारी समेत मिले 11 पॉजिटिव

Fri, 25 Sep 2020 04:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय शख्स की कोरोना संक्रमण के चलते बस्ती के जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही जिला कृषि अधिकारी समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 13 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। 1698 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2490 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 35 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बेलहर कला क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय शख्स बस्ती के जिला अस्पताल में भर्ती थे। आठ सितंबर को उनकी मौत हो गई। कोरोना जांच पॉजिटिव आया था। जिसके बाद उस शख्स की पूरी रिपोर्ट बस्ती स्वास्थ्य महकमे ने पोर्टल पर संतकबीरनगर में स्थानांतरित कर दिया। जिससे संतकबीरनगर में मृतकों की संख्या 35 हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा और बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 13 लोग स्वस्थ्य हुए।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2490 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 35 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 168 लोग एक्टिव है। 2287 लोग ठीक हो चुके है। 1698 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3184 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें