फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 65 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 65 संक्रमित
विज्ञापन

जनपद में संक्रमितों की संख्या 2658 जबकि एक्टिव केस 756
पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में कोरोना से एक की मौत हो गई जबकि बुधवार को 65 कोरोना पॅाजिटिव मिले हैं। वहीं, अबतक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2658 हो गई है। इनमें से 756 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 24 लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक 1883 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
जिले में एक तरफ जहां कोरोना से संक्रमित और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहीं अब इसकी चपेट में आकर दम तोड़ने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कोरोना से जूझ रहे 80 साल के एक मरीज ने बुधवार को जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग स्थित लेवल-2 अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पडरौना के निवासी थे। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 1092 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1025 निगेटिव और 65 पॉजिटिव केस हैं। इस तरह अब तक कराई गई 39614 सैंपल की जांच में 2658 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 756 एक्टिव केस हैं। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग स्थित लेवल-2 अस्पताल में भर्ती किए गए 82 मरीजों में 50 और लक्ष्मीपुर के लेवल-1 अस्पताल में 487 में से 403 को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया, जबकि होम आइसोलेशन में रखे गए 1934 मरीजों में 1278 जांच के बाद स्वस्थ मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के जांच और उपचार पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिला
तमकुहीराज। तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। परंतु जेल भेजने से पहले जब इसकी कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिला। इससे पकड़ने वाली पुलिस टीम में ही हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी को कोविड अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस टीम को भी जांच कराकर क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। तरयासुजान एसओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मठिया श्रीराम गांव के एक व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पुलिस टीम ने बुधवार को इसे पकड़ा और जेल भेजने से पहले कोरोना जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां पकड़े गए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। उसे स्वास्थ्य टीम के हवाले करते हुए कोविड अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस टीम की भी जांच कराकर रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
कोरोना संक्रमितों के घर जाने वाले रास्ते सील
मथौली बाजार। मोतीचक क्षेत्र की मथौली बाजार सीएचसी में एंटीजन किट से कराई गई कोरोना जांच में एक ही गांव के चार लोग तथा दूसरे गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। प्रशासन की तरफ से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर की तरफ जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मथौली बाजार सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में 108 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इनमें फरदहां के चार और पिपरैचा का एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। प्रशासन की तरफ से इन लोगों के घरों की तरफ जाने वाले रास्तों को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें