फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ के रंगमंच पर दिखेगी गोरखपुर के कलाकारों की प्रतिभा

Tue, 17 Nov 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 नवंबर को 30 सदस्यीय टीम प्रस्तुत करेगी नाटक दीक्षा
विज्ञापन

- 16 से 20 नवंबर तक पांच नाटकों का होगा मंचन, तैयारियों में जुटे कलाकार




गोरखपुर। लखनऊ में पांच दिवसीय नाट्य समारोह की शुरुआत रविवार से हो गई। दर्पण नाट्य संस्था की ओर से आयोजित इस समारोह के पहले दिन खलल नाटक का मंचन किया गया। समारोह में गोरखपुर के कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 18 नवंबर को गोरखपुर दर्पण की 30 सदस्यीय टीम नाटक दीक्षा का मंचन करेगी। इसके लिए कलाकार संवाद, अभिनय और मंच सज्जा की तैयारी पिछले एक महीने से कर रहे है।
16 से 20 नवंबर तक चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन एक नाटक का मंचन होगा। 17 नवंबर को खांचे, 18 नवंबर को दीक्षा, 19 नवंबर को स्वाहा और 20 नवंबर को पूर्णम का मंचन किया जाएगा। इनमें गोरखपुर के कलाकारों की प्रस्तुति दीक्षा खास होगी। प्रसिद्ध उपन्यासकार पद्म्मश्री नरेंद्र कोहली के उपन्यास पर आधारित इस नाटक का नाट्य रूपांतरण सतीश दवे और मानवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया है।
विज्ञापन

नाटक की कहानी महर्षि विश्वामित्र और राम के संबंधों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह महर्षि विश्वामित्र राजमहल में पले-बढ़े राम को बाहरी दुनिया और सामाजिक चुनौतियों से परिचित कराते हैं। उन्हें राजनीति और समाज की परिस्थितियों को समझने की सीख देते हैं। इसका निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता दिवंगत आलोक चटर्जी ने किया है।
विज्ञापन

दीक्षा का मंचन बुधवार को लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी स्थित संत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा। रवींद्र रंगधर, शरद श्रीवास्तव, मोनी साहनी, आलोक सिंह, राज मौर्य, आकांक्षा, रीतिका सिंह, बबीता शर्मा, हरिश शर्मा मुख्य भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें