फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भटनी-अयोध्या धाम वाया गोरखपुर मेमू की कमान आज होगी महिलाओं के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को भटनी-अयोध्या धाम मेमू ट्रेन (65115) की कमान महिला रेलकर्मियों के हाथ में होगी। महिला लोको पायलट इस ट्रेन को चलाएंगी और महिला गार्ड झंडी दिखाएंगी। इसी तरह टिकट चेकिंग, सफाई और सुरक्षा की कमान भी महिला रेलकर्मियों के पास होगी। किस ट्रेन को किस प्लेटफॉर्म पर लाना है, यह भी महिला रेलकर्मी ही तय करेंगी। इसके लिए वे गोरखपुर जंक्शन के इलेक्ट्रानिक पैनल पर सभी परिचालनिक कार्य संचालित करेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 65115 भटनी-अयोध्या धाम वाया गोरखपुर मेमू गाड़ी 08 मार्च को सुबह 07:15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर अयोध्या धाम दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचलन पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों को सिग्नल देने और ट्रैक सेट करने के लिए गोरखपुर जंक्शन के इलेक्ट्रानिक पैनल पर महिला रेलकर्मी ही काम करेंगी।
उन्होंने बताया कि सुबह 07:30 बजे सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में ''शक्ति वॉक'' का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला खिलाड़ी एवं कार्यरत महिला रेलकर्मी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें