फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर कार चालक से मारपीट कर निकाली चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर सोमवार दोपहर चिउंटहा गांव के पास बने डिवाइडर कट पर कार और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने मारपीट कर कार चालक की चाबी निकाल ली और उनसे साढ़े आठ हजार रुपये वसूल लिए। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज की ओर जा रही कार चिउंटहा गांव के पास बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक व युवती अचानक गलत दिशा में मुड़ते हुए कार के रास्ते में आ गए। इसके चलते कार और स्कूटी के बीच हल्की टक्कर हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद स्कूटी सवारों ने कार चालक के साथ मारपीट की और उसकी कार की चाबी निकाल ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि हंगामा लगभग एक घंटे तक चला और राहगीर तमाशा देखते रहे। स्कूटी सवार युवकों ने कार चालक से साढ़े आठ हजार रुपये वसूल कर उसकी चाबी लौटाई और चले गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोरखपुर निवासी कार चालक रवि ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई, कार का शीशा तोड़ा गया और चाबी भी निकाल ली गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले बीते एक फरवरी को जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर दो ट्रेलरों के बीच एक ऑटो दब गया था, जिसमें ऑटो चालक और एक युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने डिवाइडर कट को ईंटों से बंद कराया और सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने पर रोक लगाई थी लेकिन अज्ञात लोगों ने फिर से ईंटें उखाड़ दीं, जिससे बार-बार दुर्घटनाएं होने लगी हैं। स्थानीय लोग डिवाइडर कट को स्थायी रूप से बंद करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा और डिवाइडर का कट जल्द ही बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें