फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में बोले राजभर, शराबबंदी की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी सुहेलदेव पार्टी

Mon, 06 Feb 2023 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

राजभर ने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता है। भारतीय शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। महिलाओं को घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए पूर्ण शराबबंदी जरूरी है।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को  महंत दिग्विजय नाथ पार्क में पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘महिला हक-अधिकार महारैली’’ के माध्यम से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का मुद्दा उठाया। कहा कि पार्टी इस लड़ाई को सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। महिलाएं एकजुट हो जाएं तो बिहार व गुजरात की तरह यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी हो सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुभासपा शुरू से ही महिलाओं के हक, अधिकार, मान, सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी की जो पहचान बनी है उसमें आधी आबादी का बड़ा योगदान है।  पार्टी ने जब भी सामाजिक मुद्दों पर बड़े आंदोलन किए तब पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने  अपना योगदान दिया। इस बार शराबबंदी के लिए पार्टी ने महिलाओं को जगाने और एकजुट करने का अभियान शुरू किया है।  

उन्होंने कहा कि 50 फीसदी आबादी महिलाओं की है तो 50 फीसदी हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। चुनाव आयोग और सरकार एक कानून बनाए कि लोकसभा और विधानसभा में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हों। शैक्षिणिक संस्थाओं में बेटियों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करते हुए निशुल्क शिक्षा दी जाए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक तथा अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। सड़क से सदन तक महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही है। आने वाले समय में भी महिलाओं के हक अधिकार की लड़ाई में पार्टी अग्रणी भूमिका में रहेगी।

राजभर ने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता है। भारतीय शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। महिलाओं को घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए पूर्ण शराबबंदी जरूरी है। 

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि बेटे-बेटियों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाएं। यदि बेटा शिक्षित होगा तो एक घर को रोशन करेगा और बेटी शिक्षित होगी तो दो घर को रोशन करेगी। रैली को अरुन  राजभर, तारामनी राजभर, श्रीमती माधुरी राजभर, राष्ट्रीय महासचिव राजमती निषाद,  लक्ष्मी राजभर,  प्रवक्ता शशि कला राजभर, आदि ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें