फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 'हार का अंदेशा पहले से था तभी दे रहे हताशा भरे बयान', राजभर बोले- जीतने पर कफन नहीं भेंट करते अखिलेश

Mon, 10 Feb 2025 03:52 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता ने दो सीटों पर सपा को जिताया था। अखिलेश यादव बताएंगे क्या कि यह जीत चुनाव आयोग ने दिलाई थी।
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के परिणाम पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाने पर कहा कि अखिलेश यादव जहां से चुनाव जीतते हैं, वहां कफन नहीं भेंट करते। जब हारते हैं तो इधर-उधर का बयान देते हैं। उन्हें हार का अंदेशा पहले से था, इसलिए हताशा भरे बयान दे रहे थे।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में जनता ने दो सीटों पर सपा को जिताया था। अखिलेश यादव बताएंगे क्या कि यह जीत चुनाव आयोग ने दिलाई थी। राजभर ने कहा कि अमूमन उपचुनाव सत्ता पक्ष के होते हैं। यह बात विपक्ष भी जानता है। यह जानते हुए बयानबाजी करता है।

राजभर ने कहा कि जहां तक मिल्कीपुर उपचुनाव की बात है तो यह प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों की जीत है। हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं लाई गई हैं। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। जीत का यही कारण है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले भी उन्होंने सभा की थी। लोगों से पूछा था कि किसको वोट देंगे। सत्ता पक्ष दुधारू गाय है और विपक्ष गाठा गाय (दूध न देने वाली)। लोगों ने कहा था सत्ता पक्ष के साथ जाएंगे। अखिलेश व अवधेश प्रसाद को यह बात पहले से पता थी। इसलिए हताशा भरे बयान दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें