फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर चढ़ाई कार, तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को रौंदा; दोनों की मौत

Wed, 08 Nov 2023 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घोठवा गांव के बुधिराम गौड़ के सामने सड़क है। रात में वह दरवाजे के सामने बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के घोठवा में सोमवार की रात दरवाजे पर बैठे 70 वर्षीय बुजुर्ग अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने चालक के नशे होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घोठवा गांव के बुधिराम गौड़ के सामने सड़क है। रात में वह दरवाजे के सामने बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

उनके बेटे रामदुलारे ने पुलिस को दी तहरीर में चालक के शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाया है। चालक गांव का ही रहने वाला है।

आरोप है कि हादसे के बाद उसने साथियों को बुलाकर परिजनों से विवाद भी किया। हरपुर बुदहट थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आदर्श दूबे को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नदी किनारे बनने लगीं वेदियां, घाट की जमीन कब्जाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने बच्ची को रौंदा

वहीं धुरियापार मार्ग पर रौजा दरगाह में मंगलवार को मां के साथ बाजार से घर जा रही सात वर्षीया बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप और चालक को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, रौजा दरगाह निवासी ऐनुल खान की बेटी अतिफा मां के साथ धुरियापार बाजार करने गई थी। दोपहर तकरीबन एक बजे वह ऑटो से घर पहुंची। ऑटो से उतरकर मां घर में चली गईं। अतिफा सड़क पार कर रही थी, इस बीच पिकअप की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह दो बहनों में बड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें