फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, जांच के दायरे में बेटा

Fri, 05 May 2023 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लल्लन के पुत्र रणधीर ने तहरीर देकर कहा है कि शाम को उसके पिता को लेकर घर आ रहा था। अभी रामगुलाम के घर के पास पहुंचा था कि तब तक गांव का ही एक युवक और एक महिला ने उन पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के बेबरी गांव में लल्लन (60) की बृहस्पतिवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। बेटे का आरोप है कि गांव के दो लोगों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। जबकि, गांव में चर्चा है कि बाप-बेटे में हुए झगड़े में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेबरी गांव में लल्लन चौराहे से लौट रहे थे। इस दौरान पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए बेटे ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन ले जाने से पहले ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: मतदान के दौरान नोकझोंक, हंगामा और बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, तीन गिरफ्तार, 12 हिरासत में
विज्ञापन


लल्लन के पुत्र रणधीर ने तहरीर देकर कहा है कि शाम को उसके पिता को लेकर घर आ रहा था। अभी रामगुलाम के घर के पास पहुंचा था कि तब तक गांव का ही एक युवक और एक महिला ने उन पर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


उन्हें तत्काल थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर, उनकी मौत हो गई। संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें