फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में संपत्ति के विवाद में दादी को कुदाल से काट डाला, एक पोता हिरासत में

Fri, 11 Nov 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तीन दिन पहले ही चंद्रावती बेटी के ससुराल से अपने गांव सिंघला आई थी। बृहस्पतिवार सुबह पोते राकेश और मुकेश ने अपनी बुजुर्ग दादी चंद्रावती को गांव की एक सड़क पर घेरकर कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहारकर लहुलुहान कर दिया जिससे वह छटपटाते हुए धान के खेत में जा गिरी और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक चंद्रावती यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के महुराई के सिंघला टोले में बृहस्पतिवार सुबह चंद्रावती यादव (65) की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके ही दोनों पोतों ने संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की बेटी संगीता यादव की तहरीर पर पोते मुकेश, उसके भाई राकेश यादव पर हत्या व पिता रामकरन, उनकी पत्नी मेवाती को आपराधिक साजिश का आरोपी बनाया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रावती यादव के पति पलकधारी यादव का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद संपत्ति उनके व बेटे रामकरन यादव के नाम हो गई थी। घर में विवाद के चलते चंद्रावती अपनी बेटी संगीता के साथ उसके ससुराल बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई गांव में रहने लगीं।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले चंद्रावती ने इलाज के लिए अपने अंश की कुछ जमीन बेच दी थी, जिसके बाद से ही बेटे रामकरन यादव, पोते राकेश (19) और मुकेश (21) नाराज थे। पोतों के मन में संशय था कि वह अपने हिस्से की बची जमीन भी कहीं बेच ना दें।

चंद्रावती के दामाद गामा यादव ने बताया कि अभी तीन दिन पहले ही वह बेटी के ससुराल से अपने गांव सिंघला आई थीं। बृहस्पतिवार सुबह पोते राकेश और मुकेश ने गांव की सड़क पर उन्हें घेरकर कुदाल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे वह छटपटाते हुए धान के खेत में जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पहले भी हुए रिश्तों के कत्ल

  • 30 मार्च 2018 : चिलुआताल इलाके में व्यापारी विनोद शर्मा की हत्या में उनकी पत्नी शिक्षक आशा और प्रेमी ऑटो चालक संदीप को जेल भेजा गया था।
  • 20 जनवरी 2016 : देर रात शाहपुर में डॉ. ओमप्रकाश यादव और चार वर्ष के मासूम बेटे शिवा की हत्या हुई। डॉक्टर की पत्नी अर्चना व उसके प्रेमी शिकोहाबाद निवासी अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
  • 23 अप्रैल 2017 : रात में कैंट थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गिरधरगंज में सुषमा सिंह पर शादी से पहले के प्रेमी गौरी बाजार निवासी डब्लू उर्फ कामेश्वर, उसके मित्र अनिल मौर्य तथा सुनील तेली के साथ मिलकर घर में ही पति की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ।  
  • 05 मार्च 2018 : सहजनवां में दो भाइयों के जले शव मिले थे। जांच के बाद यह बात सामने आई कि दोनों शव सिद्धार्थनगर के चिल्हिया निवासी विजय सिंह और दिनेश सिंह के थे। विजय की पत्नी पर ही प्रेमी शिवनाथ के साथ मिलकर पति और देवर की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ था।
  • 16 मार्च 2022 : सहजनवां के भैसला गांव में सात मार्च को राजेंद्र सिंह (40) की हत्या उनकी पत्नी ने प्रेमी सोनू गुप्ता और उसके दोस्त कमलेश से कराई थी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में संपत्ति के विवाद में वारदात की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें