- 30 मार्च 2018 : चिलुआताल इलाके में व्यापारी विनोद शर्मा की हत्या में उनकी पत्नी शिक्षक आशा और प्रेमी ऑटो चालक संदीप को जेल भेजा गया था।
- 20 जनवरी 2016 : देर रात शाहपुर में डॉ. ओमप्रकाश यादव और चार वर्ष के मासूम बेटे शिवा की हत्या हुई। डॉक्टर की पत्नी अर्चना व उसके प्रेमी शिकोहाबाद निवासी अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
- 23 अप्रैल 2017 : रात में कैंट थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गिरधरगंज में सुषमा सिंह पर शादी से पहले के प्रेमी गौरी बाजार निवासी डब्लू उर्फ कामेश्वर, उसके मित्र अनिल मौर्य तथा सुनील तेली के साथ मिलकर घर में ही पति की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ।
- 05 मार्च 2018 : सहजनवां में दो भाइयों के जले शव मिले थे। जांच के बाद यह बात सामने आई कि दोनों शव सिद्धार्थनगर के चिल्हिया निवासी विजय सिंह और दिनेश सिंह के थे। विजय की पत्नी पर ही प्रेमी शिवनाथ के साथ मिलकर पति और देवर की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ था।
- 16 मार्च 2022 : सहजनवां के भैसला गांव में सात मार्च को राजेंद्र सिंह (40) की हत्या उनकी पत्नी ने प्रेमी सोनू गुप्ता और उसके दोस्त कमलेश से कराई थी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में संपत्ति के विवाद में वारदात की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।