फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब तुम मेरी पत्नी हो': ओला कैब चालाक ने युवती से किया दुष्कर्म, फिर मंदिर में ले जाकर डाल दी वरमाला, केस दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मां के इलाज के लिए युवती चालक को फोन कर गाड़ी बुक करती थी। युवती का आरोप है कि लेहड़ा मंदिर पर ले जाकर युवती के गले में जबरन वरमाला डाल दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ क्षेत्र की एक युवती ने ओला कैब चालक मनोज जायसवाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि वह मां के इलाज के लिए चालक को फोन कर गाड़ी बुक करती थी। इस दौरान उससे जान-पहचान हो गई। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के ही ओला कैब चलाने वाले मनोज जायसवाल को कॉल कर गाड़ी बुक करती थी। उसने एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। 

युवती ने पुलिस को बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लेहड़ा मंदिर ले गया। वहां जबरन गले में वरमाला डाल दी और बोला कि अब तुम मेरी पत्नी हो। लोकलाज के डर से वह सबकुछ सहती रही।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि इधर उसकी शादी दूसरे जगह तय हो गई तो आरोपी अब उसके दो भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह यह धमकी भी दे रहा है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, उसे भी मार देगा। इसी तरह धमकी भरे मैसेज भी मोबाइल पर भेज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें