फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तारामंडल में दो ट्रांसफाॅर्मरों से तेल चोरी, 200 घरों की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीडीए कार्यालय के पास व लोहिया एन्क्लेव के बुद्ध विहार फेज-वन के पास हुई घटना
विज्ञापन


गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र तारामंडल के जीडीए के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से शनिवार देर रात करीब 12 बजे चोरों ने तेल चोरी कर लिया। तेल निकलने से ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर रात करीब एक बजे बंद हो गया। वहीं लोहिया एन्क्लेव के बुद्ध विहार फेज-वन में लगे 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से भी शनिवार देर रात तेल चोरी हो गया। इस कारण लगभग 200 घरों की बिजली गुल हो गई।

तारामंडल उपकेंद्र के अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। वहीं रेती चौक के पास ट्रांसफाॅर्मर गर्म होने से धुआं उठने पर करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दोनों घटनाओं से करीब दो सौ घरों की आपूर्ति प्रभावित हुई। दोपहर करीब 12 बजे तेल डालकर ट्रांसफाॅर्मरों को चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर भी बिजली संकट से नहीं मिली राहत
स्वतंत्रता दिवस पर भी शहर के कई इलाकों में बिजली संकट से लोगों को राहत नहीं मिली। राजेंद्र नगर पूर्वी के करीब डेढ़ सौ घरों की बिजली भोर में तीन बजे गुल हुई और रविवार सुबह 10:30 बजे बहाल हो सकी। करीब साढ़े सात घंटे बिजली गुल रहने से इनवर्टर बंद हो गए। सुबह पानी का संकट भी खड़ा हो गया। विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एस्टेट के सहायक अभियंता के अनुसार 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। तुर्कमानपुर में नूरी मस्जिद के पास शनिवार रात करीब 11 बजे से रविवार दोपहर एक बजे तक करीब दो सौ घरों की बिजली बाधित रही। शाहपुर, पादरी बाजार, जंगल धूसड़ और सुहासिनी नगर में भी बिजली की आवाजाही, कम वोल्टेज और उतार-चढ़ाव से लोग परेशान रहे। कांवड़ यात्रा से शाहपुर और पादरी बाजार क्षेत्र के कई हिस्सों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद की गई। इससे करीब पांच हजार परिवार प्रभावित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें