बोले कर्मचारी नेता, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के परिसर में बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर रोक नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अध्यक्षता करते हुए अमरनाथ यादव ने कहा कि वर्कचार्ज कर्मचारियों से अधिकारी अपने घरों में कार्य ले रहे हैं। यदि इसे नहीं रोका गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। जिला मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शासनादेश के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सम्मानपूर्वक विदाई नहीं की जा रही है। दैनिक वेतन की सेवा नहीं जोड़ने के कारण सेवानिवृत्त होने पर 1800 से 2000 पेंशन मिल रही है।
बैठक में दिनेश सिंह, अजय कुमार सिंह, विनोद राय, रविप्रकाश, रामकरन, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।