फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली से पहुंचे विशेषज्ञों ने की जंगल कौड़िया टोल प्लाजा की गहन जांच

विज्ञापन
1. जिसमें गाड़ी खड़ी है उस फोटो में दिल्ली के अभियंता वह अन्य लोग टोल बूथ की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरों की गतिविधियों को देखा, दस्तावेज खंगाले
विज्ञापन


- एनएचएआई ने बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा पर 10 लाख का लगाया था जुर्माना

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्थित जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर टोल वसूली में अनियमितताओं के आरोपों की जांच करने शुक्रवार को दिल्ली से एनएचएआई के तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम आई। टीम के सदस्यों ने जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के टोल बूथों का गहन निरीक्षण किया। शिकायत वाले एक-एक बिंदुओं की बारीकी से जांच-पड़ताल की। रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरों की गतिविधियों को देखा तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अनियमितता की शिकायत पर जांच करते हुए टोल प्लाजा संकालक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। दिल्ली से आई टीम के प्रमुख विशाल ने बताया कि सभी तकनीकी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है। एनएचएआई की ओर से टोल प्लाजा को प्रदान की गई सुविधाएं बेहतर स्तर की हैं।
विज्ञापन


दरअसल, टोल प्लाजा के बूथ के अंदर अलग लैपटॉप और प्रिंटर रखकर फर्जी बिल बनाने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के अलावा कई अन्य अनियमितताओं की भी जांच चल रही है। अधिकारी आगे और बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। यह टोल प्लाजा 10 फरवरी 2026 से संचालित हो रहा है। यहां आठ लेन का आधुनिक टोल प्लाजा बनाया गया है, जिसमें से केवल दो बूथों पर नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जबकि बाकी लेन फास्टैग और ऑनलाइन भुगतान पर आधारित हैं। टोल प्लाजा मैनेजर प्रवीण ने बताया कि मामले में परियोजना प्रबंधक को स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया गया है।




मामले की जांच पड़ताल जारी है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार क्षम्य नहीं है।
- ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक एनएचएआई


आने-जाने वाले दो लेन मिले बंद


जंगल कौड़िया। जंगल कौड़िया- कालेसर फोरलेन पर शुक्रवार को आने और जाने वाले दोनों दिशाओं में दो-दो लेन बंद मिले। इससे यात्रियों को भारी जाम और परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक रमेश, गणेश और दीनबंधु सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की कमी के कारण अक्सर लेन बंद रहती हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी लेन तुरंत चालू की जाएं। बताते दें कि अधिकारी जिस हिसाब से कार्रवाई कर रहे हैं , लोग कयास लगा रहे हैं शीघ्र ही टोल प्लाजा की भी जांच अधिकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें