गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली युवती का सोशल मीडिया से फोटो हासिल कर उसे एडिट करने फिर वीडियो कॉल करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि आरोपी युवक बोल रहा है कि अगर वीडियो कॉल नहीं करोगी तो तुम्हारा फोटो वायरल कर दूंगा। पुलिस तहरीर के आधार पर धमकी देने, आपत्तिजनक टिप्पणी व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
थाने में दी गई तहरीर में युवती ने लिखा है कि टेलीग्राम से उसकी फोटो हासिल किए युवक ने उसे एडिट कर दिया है। फोटो से छेड़छाड़ के बाद आपत्तिजनक बातें लिख रहा है। संदेश भेजकर वीडियो कॉल करने का दबाव बना रहा है।
प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।