फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नर्सिंग छात्रों ने ली मरीजों की सेवा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पादरी बाजार स्थित फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी नर्सिंग के चौथे बैच, जीएनएम के 17वें बैच और एएनएम के पांचवें बैच में नए प्रवेश लेने वाले 120 छात्र-छात्राओं को मरीजों की सेवा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री के 15 वें बैच डीएमएलटी के 17वें बैच का दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन मौजूद रहीं। इसके अलावा कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप थॉमस थुरूथीमट्टम एवं पूर्व बिशप डॉ. डोमिनिक कोकट मौजूद रहे। इस दौरान कुलपति ने कहा कि यह दीप आपके भीतर निहित मानवता और सेवा भाव का प्रतीक है। नर्सिंग छात्राएं आगे चलकर मरीजों के लिए उपचार, संबल और नई उम्मीद लेकर आएंगी। निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें