- बीआरडी में व्हीलचेयर की संख्या 10 और स्ट्रेचर 13 हुए, ट्रॉलीमैन की होगी तैनाती
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में संसाधनों में इजाफा किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने ब्लॉक को पांच नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। इसके बाद यहां व्हीलचेयर की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मरीजों के लिए पहले से 13 स्ट्रेचर भी उपलब्ध हैं।
कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि मरीजों को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर से संबंधित वार्ड या ओपीडी तक पहुंचाने के बाद उन्हें वापस गेट पर लाएं, ताकि दूसरे मरीजों को भी समय पर सुविधा मिल सके। संसाधन बढ़ने से अब मरीजों को सुविधा होगी।
इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। जल्द ही पांच नए स्ट्रेचर, ट्रॉलीमैन की तैनाती, दवा वितरण केंद्र और दो नए वार्ड भी शुरू किए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल सकें।