फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनएस क्रिकेट एकेडमी ने ऑक्सफोर्ड को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
शॉट खेलता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए मंडल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एनएस क्रिकेट एकेडमी ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर ऑक्सफोर्ड क्रिकेट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑक्सफोर्ड की टीम 34.3 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑक्सफोर्ड की ओर से कप्तान अंशु सिंह ने 31, अर्पण सिंह श्रीनेत ने सबसे अधिक 38 और प्रिंस ने 22 रन का योगदान दिया। एनएस क्रिकेट की ओर से सैफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 35 रन देकर चार विकेट झटके।
जवाब में उतरी एनएस क्रिकेट की टीम ने 25.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रखर श्रीवास्तव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं यश ने नाबाद 46 रन की उपयोगी पारी खेली। ऑक्सफोर्ड की ओर से गेंदबाजी में दीपक सबसे सफल रहे, जिन्होंने सात ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रखर श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें