फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब नहीं लगेगा जाम...नौ मीटर चौड़ी होगी एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ थाने तक की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डेढ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी, सड़क व मुआवजे पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपये
शासन को भेजा गया प्रस्ताव, बरसात बाद सड़क बनाई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जल्द ही एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक, जगेसर पासी चौराहा होते गोरखनाथ मंदिर तक जाना आसान होगा। इस सड़क को टू लेन बनाया जाएगा। नौ मीटर सड़क चौड़ी होगी, जिसमें करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इससे यहां लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक 4.230 किलोमीटर लंबी इस सड़क को टू लेन बनाया जाएगा। सड़क को बनाने में ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। सड़क के किनारे दोनों तरफ पांच से सात फीट तक पटरी है, जिसे टू लेन में इस्तेमाल किया जाएगा। करीब पांच सौ घरों की जमीनें आएंगी। वहां भी कहीं पांच तो कहीं आठ फीट ही अधिगृहित होगी। विभाग के मुताबिक जल्द ही जमीनों के अधिग्रहण के निशान लगाया जाएगा। बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

-

हड़हवा फाटक पर बनेगा आरओबी, डीपीआर तैयार
हड़हवा फाटक स्थित रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनेगा। ब्रिज कारपोरेशन ने डीपीआर तैयार कर लिया है। अब जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इस ओवर ब्रिज के बनने से शहर की बड़ी आबादी को जाम से राहत मिल जाएगी। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आने-जाने से कभी-कभी लोगों को यहां एक घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ जाता है।
इस रेलवे ओवरब्रिज की लंबाई 666.78 मीटर और चौड़ाई 17.20 मीटर होगी। सिर्फ ओवरब्रिज के निर्माण में ही करीब 70 करोड़ रूपये खर्च होंगे। ओवरब्रिज को बनाने के लिए सड़क के दोनों किनारे करीब 10 से 12 मीटर की जद में आने मकानों को भी तोड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन



कोट
एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक, जगेसर पासी चौराहा होते गोरखनाथ मंदिर तक सड़क टू लेन होगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए भी डीपीआर तैयार हो गया है। इसके निर्माण से लोगों को बहुत सहूलियत होगी।
कृष्णा करूणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें