-भाजपा के जनसंपर्क अभियान के क्रम में नेताओं ने खाद कारखाना का किया अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महासम्पर्क अभियान के क्रम में बुधवार को विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के तहत सदर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा गोरखपुर खाद कारखाना का अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खाद कारखाना गोरखपुर के विकास के लिए एतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। खाद कारखाना विकास का सबसे बड़ा उदाहरण है। किसानों को नीम कोटेट यूरिया खाद अब बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो रहा है।
सांसद रवि किशन ने कहा मोदी का 9 साल किसानों को सामर्थ्यवान बनाया है। खाद का रिकार्ड उत्पादन हो रहा है। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि खाद कारखाना अन्नदाताओं के सुखी और समृद्धि में वरदान साबित हो रहा है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशु, शशिकांत सिंह, नरेन्द्र सिंह, केएम मझवार, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।