फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : दशहरा में अब चार दिनों तक रहेगी छुट्टी, पहले सिर्फ एक दिन थी- जानिए क्यों- ये है बड़ी वजह

Sun, 06 Oct 2024 12:07 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

दशहरा की छुट्टियों के कारण विश्वविद्यालय और कॉलेज चार दिनों तक बंद रहेंगे। दशहरा पर 10 से 12 तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 13 अक्तूबर को रविवार है। दशहरा पर अवकाश बढ़ाए जाने को लेकर स्ववित्तपोषित कॉलेजों के साथ शिक्षक और कर्मचारी भी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में दशहरा पर चार दिनों तक छुट्टी रहेगी। कैलेंडर में दशहरे पर सिर्फ एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


दशहरा की छुट्टियों के कारण विश्वविद्यालय और कॉलेज चार दिनों तक बंद रहेंगे। दशहरा पर 10 से 12 तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 13 अक्तूबर को रविवार है। दशहरा पर अवकाश बढ़ाए जाने को लेकर स्ववित्तपोषित कॉलेजों के साथ शिक्षक और कर्मचारी भी मांग कर रहे थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैलेंडर में दशहरा यानी 12 अक्तूबर को अवकाश घोषित किया था। इसके अलावा 11 अक्तूबर को महाअष्टमी के दिन निर्बंधित अवकाश घोषित था। शिक्षक-कर्मचारी अवकाश बढ़ाए जाने को लेकर कुलपति और कुलसचिव से आग्रह कर रहे थे।
विज्ञापन


अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से भी कई बार छुट्टियों के दिन भी विश्वविद्यालय खुला रहा था। इसका भी हवाला दिया जा रहा था। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद ने भी अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी पाल की अध्यक्षता में तीन दिन अवकाश घोषित किए जाने की मांग की थी। इसे देखते हुए अवकाश तीन दिन करने का निर्णय लिया गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें