फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: 'मैंने हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर डॉक्टर-स्टाफ नहीं पसीजे',पति को पीटते रहे- बेटा रो रहा था, नहीं पसीजे

Sun, 06 Oct 2024 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अदिति ने बताया कि एक साल से उन्हें पेट की बीमारी है। पति उनके इलाज की वजह से ही नौकरी के दौरान गैरहाजिर रहे हैं। मंगलवार को पहली बार डॉ. अनुज सरकारी के अस्पताल गए। डॉक्टर ने दवा के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच भी लिखी। जांच करवाकर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दिखाने पहुंचे। इस दौरान पति ने डॉक्टर से कहा-आपकी जांच बहुत महंगी है। खलीलाबाद में इससे कम में हो जाती है। इसपर डॉक्टर नाराज होकर गाली देने लगे। विरोध करने पर अस्पताल के स्टाफ ने जुटकर पति को बुरी तरह पीटा, इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉक्टर पर हमले के बाद सिपाही को पीटते स्टाफ। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टर अनुज सरकारी पर हमले के आरोपी सिपाही पंकज की पत्नी अदिति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अदिति का आरोप है कि बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर कहासुनी हुई। फिर डॉक्टर व स्टाफ उनके पति को पीटने लगे। वह हाथ जोड़कर और पैर पड़कर पति को छोड़ने के लिए चीखती रहीं। पिता को मार खाता देख चार साल का बेटा शिवम रोने लगा, इसके बाद भी डॉक्टर और उनके स्टाफ का दिल नहीं पसीजा। वे पति को पीटते रहे।

विज्ञापन

आरोप लगाने वाली पत्नी अदिती अपने बच्चे का साथ. आरोपी सिपाही पंकज कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अदिति ने बताया कि एक साल से उन्हें पेट की बीमारी है। पति उनके इलाज की वजह से ही नौकरी के दौरान गैरहाजिर रहे हैं। मंगलवार को पहली बार डॉ. अनुज सरकारी के अस्पताल गए। डॉक्टर ने दवा के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच भी लिखी। जांच करवाकर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दिखाने पहुंचे।

इस दौरान पति ने डॉक्टर से कहा-आपकी जांच बहुत महंगी है। खलीलाबाद में इससे कम में हो जाती है। इसपर डॉक्टर नाराज होकर गाली देने लगे। विरोध करने पर अस्पताल के स्टाफ ने जुटकर पति को बुरी तरह पीटा, इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई।

डॉक्टर पर हमले के बाद सिपाही की पिटाई करते लोग - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
अदिति ने आरोप लगाया कि पति को बचाने के दौरान स्टाफ ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। तहरीर दी गई है, डॉक्टर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसको लेकर वह अफसरों से भी मिलेंगी।
सिपाही बोला-मैं पत्नी को अपना चेहरा नहीं दिखा पा रहा था

बलिया से निलंबित सिपाही पंकज कुमार ने कहा-बृहस्पतिवार को अस्पताल में मुझे पीटा गया। मैंने थाने में तहरीर दी थी। मेरा मेडिकल भी कराया गया। वहां डॉक्टर अपनी पहुंच दिखाने लगे। मैं निराश होकर पत्नी और बेटे के साथ घर लौट आया।
 

डॉक्टर पर हमले के बाद सिपाही की पिटाई करते लोग - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
इसके बाद मैं पत्नी और बेटे के सामने चेहरा नहीं दिखा पा रहा था। मेरे साथ गलत हुआ, यह सोचकर मैं रातभर जागता रहा। दूसरे दिन भी डॉक्टर के स्टाफ मिलकर मुझे मारा। मैं चाहता हूं कि मेरे साथ जो अत्याचार डॉक्टर और उनके स्टाफ ने किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

आरोपी सिपाही को पुलिस ने भेजा जेल
छात्रसंघ चौराहे पर स्थित गैस्ट्रो लीवर अस्पताल में डॉ. अनुज सरकारी पर हथौड़े से हमले करने वाले आरोपी संतकबीरनगर खलीलाबाद के मंझरिया गंगा निवासी पंकज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भिजवा दिया। पंकज के अधिवक्ता ने जमानत के लिए सेशन कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी डाला था, जो असफल हो गया।

हमले के बाद अस्पताल परिसर पर भारी फोर्स पहुंच गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तीन दिन बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पंकज के मामले में तारीख पड़ी है। वहीं पंकज की पत्नी ने भी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की तहरीर दी है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर भी घटना की चर्चा
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी शनिवार को चर्चा चलती रही। अधिकतर लोगों ने सिपाही के पक्ष और डॉक्टर के खिलाफ प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने यहां तक लिखा है कि गोरखपुर के मनबढ़ डॉक्टरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कई लोगों ने कहा कि डॉक्टर का व्यवहार ठीक नहीं है, इसलिए यह घटना हुई।

पिटाई के बाद डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
संतकबीरनगर के खलीलाबाद के रहने वाला पंकज कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। गैरहाजिर रहने की वजह से वह निलंबित चल रहा है। वह कैंट इलाके में छात्रसंघ चौराहे के पास क्लीनिक चलाने वाले गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुज सरकारी के यहां पत्नी की रिपोर्ट दिखाने बृहस्पतिवार को गोरखपुर आया था।
विज्ञापन

अभिनव त्यागी, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के शुल्क को लेकर विवाद के डॉक्टर के स्टाफ ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गुस्साया सिपाही शुक्रवार को एक बार फिर अस्पताल पहुंचा और चैंबर में घुसकर डॉ. अनुज सरकारी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि डॉक्टर पर हमला करने के आरोप में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। मेरे पास सिपाही की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें