फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनाव बाद अब वापसी वाली भीड़, ट्रेनों में सीटें फुल-सीटों को लेकर हो रही मारामारी

Sat, 08 Jun 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
ट्रेन के री शेड्यूल होने से यात्रियों को कापी परेशानी हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोग वापस अपनी कर्मभूमि की ओर बढ़ रहे हैं। गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेन चाहे गोरखपुर से चल रही या बिहार से आ रही सभी में सीटें फुल हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को गोरखपुर से जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा बिहार की तरफ से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस पहले से ही फुल आई। गोरखपुर से चढ़ने वाले यात्रियों को अंदर घुसने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ज्यादा भीड़ स्लीपर और जनरल कोच में रही। स्लीपर में ज्यादातर यात्री वेटिंग टिकट लेकर सवार हुए थे। बता दें कि अप्रैल-मई में बड़ी संख्या में गोरखपुुर और आसपास के लोग घर आए थे। चुनाव की वजह से वह यहीं रुक गए। इसके साथ ही बहुत सारे लोग मतदान के लिए ही बाहर से घर आए थे। अब चुनाव परिणाम आने के बाद वे गंतव्य के लिए जाने लगे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाले श्रीकांत ने बताया कि मई में उनके घर कार्यक्रम था जिसके लिए वह आए थे। चुनाव की वजह से कुछ दिन और रुक गए। जाने की तिथि तय नहीं थी इसीलिए टिकट नहीं ले पाए। बताया कि वैशाली एक्सप्रेस का जनरल टिकट लिए हैं। अब किसी तरह मशक्कत कर यात्रा पूरी करेंगे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस में इतनी भीड़ कि यात्री गेट के पास, शौचालय के अंदर खड़े हो यात्रा कर रहे - फोटो : अमर उजाला
नियमित ट्रेनों में सीटें फुल
दिल्ली, मुंबई और पंजाब की तरफ जाने वाली नियमित ट्रेनों में इस समय एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। दिल्ली और मुंबई की कुछ स्पेशल ट्रेनों में अब भी बर्थ उपलब्ध है, लेकिन स्पेशल ट्रेनों के लेट होने की वजह से लोग उसमें टिकट लेने से कतरा रहे हैं।

नौ घंटे री शेड्यूल हुई कुशीनगर एक्सप्रेस
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस शुक्रवार को नौ घंटे री शेड्यूल हो गई। इस ट्रेन को शाम 5:45 पर जाना था, लेकिन री शेड्यूल होने की वजह से शनिवार की रात 2:45 बजे जाएगी। यात्री शुक्रवार की शाम ही दूर-दराज से आ गए थे।

ट्रेन को रात में ही जाना था इसलिए अधिकतर यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही रात गुजारी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली ट्रेन के 13 घंटे लेट हाेने की वजह से इसे री शेड्यूल करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें