खाने-पीने की दुकानों पर संचालक और प्रबंधक के नाम लिखने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को उपायुक्त (खाद्य सुरक्षा) और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में जाकर होटल संचालकों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। अभियान चलाकर इसकी जांच की जाएगी और नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
जिले में होटल, रेस्त्रां, कैंटीन आदि मिलाकर करीब 15 हजार लाइसेंस जारी हुए हैं। शहर में तमाम दुकानें, होटल ऐसे हैं, जिनके बोर्ड पर पहले से भी संचालकों के नाम लिखे हुए हैं। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच खाने-पीने की अधिकतर दुकानों पर संचालकों ने अपने नाम लिखवा रखे हैं।