फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुद्धा द्वार पर अब ‘आई लव रामगढ़ताल’ का सेल्फी पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पैडलेगंज से नौका विहार तक पूरे मार्ग को किया जाएगा व्यवस्थित
विज्ञापन

जगह-जगह आकर्षक डस्टबिन और बेंच भी लगाए जाएंगे

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने रामगढ़ताल क्षेत्र को अधिक आकर्षक बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बुद्धा द्वार पंप हाउस के पास ‘आई लव रामगढ़ताल’ नाम से एक नया सेल्फी पॉइंट विकसित किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बनेगा।
परियोजना के तहत पैडलेगंज से नौका विहार तक के पूरे मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। जगह-जगह आकर्षक डस्टबिन और बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। ताल में गंदगी को रोकने के लिए पैडलेगंज के निकट रिंग रोड पर बनी नई पुलिया के पास डाउनस्ट्रीम में विशेष जाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) के सामने और मोबाइल पिंक टॉयलेट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसपीएस के पास रखे प्री-कास्ट मैनहोल को डस्टबिन के रूप में उपयोग करने की योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन

पैडलेगंज पुलिया के पास रैंप बनाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी, जिससे जेसीबी और पोकलेन मशीनें ताल की सफाई के लिए आसानी से प्रवेश कर सकें। नौका विहार क्षेत्र में बने व्यू डेक और व्यू पॉइंट पर भी बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि इन कार्यों से रामगढ़ताल न सिर्फ साफ-सुथरा और आकर्षक बनेगा बल्कि पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें