फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब नंदानगर बस स्टैंड से हटेंगी खानपान की दुकानें...होगी नियमित सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स के अधिकारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर रखी समस्या, जिसके बाद नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नंदानगर में बने बस स्टैंड परिसर के आसपास अब खाने-पीने की वस्तुएं नहीं बिक सकेंगी। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने बस स्टैंड पहुंचकर निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि बस स्टैंड परिसर की बेहतर साफ सफाई होनी चाहिए। इसके पूर्व एयरफोर्स के अधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से इस संबंध में बात की और पक्षियों के आने से विमान की उड़ान में दिक्कत होने की बात बताई थी।
विज्ञापन




शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए कुशीनगर की ओर से आने वाली निजी बसों को एक अक्तूबर से नंदानगर में खड़ा किया जा रहा है। नंदानगर में बने बस स्टैंड परिसर में ठेले और रेहड़ी की दुकानें लगी हैं। खाने पीने का सामान बिकने से इस क्षेत्र में पक्षियों का आना जाना बढ़ गया है। इससे विमानों केे उड़ान में खतरा हो सकता है। एयरफोर्स की ओर से पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक सूचना दी गई थी। शुक्रवार को एयरफोर्स के अधिकारी नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने बस स्टैंड को हटाने की बात रखी। हालांकि, नगर आयुक्त ने नंदानगर बस स्टैंड में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर रोक लगाने की बात कही। इसके बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल ने नंदानगर स्टैंड पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें