फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 70 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर होगें दोबारा पोस्टपेड

Wed, 06 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की दिशा में अहम फैसला लिया गया है। जिले में लगे करीब 70 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को अब दोबारा पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा। नए नियम लागू होने के बाद अब बैलेंस माइनस होने पर तत्काल बिजली नहीं कटेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारियों ने शासन के आदेश के बाद इस प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं को कम से कम 15 दिन का समय मिलेगा, जिससे वे आसानी से बिल जमा कर सकेंगे और अचानक अंधेरे की समस्या से बच सकेंगे। जिले में अब तक लगभग 1.90 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 70 हजार प्रीपेड मोड पर संचालित हो रहे थे। जिले में कुल करीब नौ लाख बिजली उपभोक्ता हैं।
नए प्रावधान के तहत घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति किलोवाट 400 रुपये और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से 1000 रुपये की सिक्योरिटी मनी चार किस्तों में ली जाएगी। बताया जा रहा है कि पहले जब पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड में बदला गया था, तब जमा सिक्योरिटी मनी को बिल में समायोजित कर दिया गया था।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। कुनराघाट, मालवीय नगर के उमेश सिंह सोलंकी का कहना है कि प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली कट जाती थी, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब पोस्टपेड होने पर बिल जमा करने के लिए समय मिलेगा और अचानक अंधेरा नहीं होगा। वहीं, फलमंडी दुर्गापुरम निवासी दीपक शुक्ल ने कहा कि पोस्टपेड व्यवस्था से राहत तो मिलेगी लेकिन पहले भी बिल अधिक आता था, इसलिए इसमें पारदर्शिता और सुधार की जरूरत है।
इस संबंध में जोन प्रथम के मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने कहा कि नए नियम लागू होने से प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें बिल जमा करने के लिए समय मिलेगा और बिजली तत्काल नहीं कटेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें