गोरखपुर में जनवरी 2023 में 60 लोगों को सजा दिलाने में पुलिस की पैरवी काम आई है। 14 बदमाशों को आजीवन कारावास, 03 बदमाशों को दस वर्ष की सजा, 5 बदमाशों को सात वर्ष की सजा, 38 बदमाशों को सात वर्ष से कम की सजा हुई है।
आईजी जे. रविंद्र ने कहा कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस पैरवी कर न्यायालय से सजा कराने में कामयाबी पाई है। इसे देखते हुए रेंज के सभी जिले के एसएसपी, एसपी को आदेश दिया गया है कि हर निरीक्षक व एसआई को दो-दो केस के पैरवी की जिम्मेदारी देने का आदेश दिया गया है। ऑनलाइन मीटिंग कर सभी एसपी को इसे तत्काल लागू करने को भी निर्देश दिया गया है।